फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   advisory issued for amarnath yatra piligrims

अमरनाथ यात्रियों के लिए जारी हुई एडवाइजरी, यात्रा से पहले पढ़ लें ये निर्देश

Wed, 21 Jun 2017 08:43 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 21 Jun 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
advisory issued for amarnath yatra piligrims
अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर एडवाइजरी - फोटो : file photo

घाटी में बिगड़े हालात तथा आतंकी हमलों के खतरों के मद्देनजर अमरनाथ यात्रियों को शाम साढ़े तीन बजे तक जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर जवाहर सुरंग पार करनी होगी। राज्य पुलिस की ओर से इस आशय की एडवाइजरी जारी की गई है। कहा गया है कि इसके बाद किसी भी अमरनाथ यात्रियों के वाहन को आगे नहीं जाने दिया जाएगा। 

विज्ञापन


यह फैसला जिला प्रशासन तथा यात्रा की सुरक्षा से जुड़ी एजेंसियों से विचार-विमर्श करने के बाद किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह कदम सुरक्षित यात्रा के लिए वाहनों के जवाहर सुरंग से गुजरने का समय तय किया गया है।
विज्ञापन


शाम साढ़े तीन बजे के बाद अमरनाथ यात्रियों के वाहन को कश्मीर की ओर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग करने की अपील की है, ताकि यात्रा को सुरक्षित बनाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के मद्देनजर बरती जा रही है सतर्कता

advisory issued for amarnath yatra piligrims
अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा इंतजाम - फोटो : File Photo

घाटी में आतंकियों के सफाये की सुरक्षा बलों की ओर से चलाए गए अभियान से बौखलाए आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़े हमले की साजिश रची है। हाईवे पर यात्रियों को निशाना बनाया जा सकता है। इस वजह से अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

जगह-जगह नाके लगाकर तलाशी अभियान चलाने के साथ ही पूरे हाईवे पर गश्त भी तेज की गई है। खुफिया इनपुट्स भी लगातार लिए जा रहे हैं। सभी सुरक्षा एजेंसियां आपस में बेहतर तालमेल के साथ सुरक्षा में लगी हुई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed