{"_id":"670876f9b45d65ee4e043187","slug":"adventure-activity-jammu-news-c-266-1-sr31001-102601-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल रेस रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर से कन्याकुमारी तक साइकिल रेस रवाना
विज्ञापन
जम्मू और कश्मीर में चुनावी प्रक्रिया की सफलता पर लेफ्टिनेंट गवर्नर ने किया पांडुरंग पोल को सम्म
- मुख्य सचिव ने दिखाई हरी झंडी, राष्ट्रीय एकता का संदेश देना उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने वीरवार को पोलो व्यू ग्राउंड से भारत की सबसे लंबी साइकिल यात्रा ''रेस अक्रॉस इंडिया'' का शुभारंभ किया। यह यात्रा कन्याकुमारी में समाप्त होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है।
भारतीय तेल निगम (आईओसीएल) द्वारा प्रायोजित इस यात्रा का यह दूसरा संस्करण है। इस वर्ष इसमें 22 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय साइक्लिस्ट शामिल हैं। रेस में विभिन्न आयु वर्ग और पेशे के प्रतिभागी शामिल हैं। उद्घाटन समारोह में मुख्य सचिव ने जम्मू-कश्मीर खेल परिषद और आईओसीएल की प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस वर्ष के आयोजन में पंजीकरण कराने वाले प्रतिभागियों की संख्या में विविधता और वृद्धि पर आशा व्यक्त की। कहा कि यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि हासिल कर रही है, जिससे अन्य देशों के साइक्लिस्टों को भी आकर्षित किया जा रहा है। डुल्लू ने विश्वास व्यक्त किया कि यह आयोजन वार्षिक कार्यक्रम बन जाएगा और भविष्य में उच्चतम संख्या में प्रतिभागियों को आकर्षित करेगा। उन्होंने इस वर्ष भी नए रिकॉर्ड बनने की उम्मीद जताई और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।