{"_id":"670877112ab6ece0240993eb","slug":"adventure-activity-jammu-news-c-10-1-jam1005-459952-2024-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बडगाम के 66 विद्यार्थी करेंगे भारत दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बडगाम के 66 विद्यार्थी करेंगे भारत दर्शन
विज्ञापन
- एसएसपी निखिल बोरकर ने छात्रों के दल को किया रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
बडगाम। जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत बडगाम से भारत दर्शन यात्रा के लिए 66 छात्रों के दल को रवाना किया गया। यह यात्रा जिला पुलिस बडगाम की ओर से आयोजित की गई है। छात्रों को हवाई टिकट सहित सभी बोर्डिंग और लॉजिंग सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
एसएसपी निखिल बोरकर ने वीरवार को जिला पुलिस लाइन बडगाम से छात्रों के दल को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य जिले के छात्रों को भारत के विभिन्न क्षेत्रों की विविधता, संस्कृति को समझने का अवसर प्रदान करना है। उन्हें देश के ऐतिहासिक स्थानों का भ्रमण करवाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर पुलिस का प्रयास है कि छात्रों को देश की सुंदरता का अनुभव करने और यात्रा से विभिन्न सीखों को आत्मसात करने के लिए एक मंच प्रदान किया जाए। यात्रा के दौरान छात्र दिल्ली और कोलकाता के शहरों के ऐतिहासिक स्थलों, स्मारकों और पार्कों का भ्रमण करेंगे।