{"_id":"67b0fa9817a6690c63077ebe","slug":"administrative-news-jammu-news-c-10-lko1027-546823-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सचिव ने लिया विकास कार्यों का जायजा, समय पर काम पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सचिव ने लिया विकास कार्यों का जायजा, समय पर काम पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अखनूर और परगवाल ब्लाकों में चल रही विकास गतिविधियां
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव मोहम्मद ऐजाज़ असद ने शनिवार को जम्मू जिले के अखनूर और परगवाल ब्लॉकों में कई विकासात्मक पहलों का व्यापक निरीक्षण किया। पंचायत सुंगल सी में सचिव ने नवनिर्मित प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन इकाई की समीक्षा की। जो तीन ब्लॉकों को सेवा प्रदान करती है और 65 लाख रुपये की लागत से स्थापित की गई है।
उन्होंने स्थानीय आबादी के बीच जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया और उनसे प्लास्टिक कचरे को बेतरतीब ढंग से निपटाने के बजाय निर्दिष्ट स्थानों पर जमा करने का आग्रह किया।
उन्होंने जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (जेकेआरएलएम) के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों की गतिविधियों की भी समीक्षा की और उन्हें उनके उत्पादों के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने पंचायतघर सुंगल लोअर में लाइब्रेरी के काम का जायजा लिया। गुढ़ा ब्राह्मणा पूर्व में गोर्बनधन यूनिट के काम का जायजा लिया।
विज्ञापन
सचिव ने अखनूर और परगवाल ब्लॉकों में महात्मा गांधी मनरेगा, पीएमएवाई-जी, एसबीएम-जी, यूटी कैपेक्स और अन्य योजनाओं के तहत विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सभी पीएमएवाई घरों और पंचायत घरों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।