फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administrative meeting

Jammu News: एलजी ने की स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा, प्रबंध समय पर करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
administrative meeting
-''एक पेड़ शहीदों के नाम'' 15 दिवसीय अभियान शुरू करने का भी दिया निर्देश
विज्ञापन

श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उच्च स्तरीय बैठक में उपायुक्तों के अलावा नागरिक एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकार शामिल हुए। एलजी ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रमों का सुचारू संचालन के लिए व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने समारोहों में लोगों की सक्रिय भागीदारी को सुविधाजनक बनाने पर जोर दिया। कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों, गुमनाम नायकों और शहीदों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रमों की योजना बनाने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम किया जाए। एक अगस्त से 14 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का भी निर्देश दिया। हितधारक विभागों को प्रमुख सार्वजनिक स्थानों और स्मारकों पर 15 दिवसीय अभियान ''एक पेड़ शहीदों के नाम'' शुरू करने का भी निर्देश दिया। कहा, शहीदों के सम्मान में शुरू किए इस अभियान को पूरे जम्मू-कश्मीर में एक जन आंदोलन बनाया जाए। इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति, परिवार और प्रतिष्ठित हस्तियों को भी सहयोग देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed