{"_id":"6684a0dbd4fde23741076487","slug":"administrative-meeting-jammu-news-c-10-jam1008-392540-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: मुहर्रम की तैयारियों के लिए एलजी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: मुहर्रम की तैयारियों के लिए एलजी ने की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अधिकारियों को समय से तैयारियां पूरी करने के दिए निर्देश
- शिया समुदाय की समस्याओं का हल निकालने के लिए भी कहा
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को नागरिक सचिवालय में मुहर्रम की तैयारियाें की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। एलजी ने डीसी और एसएसपी के साथ अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को मुहर्रम के सुचारू पालन को सुविधाजनक बनाने के लिए शिया समुदाय के सदस्यों और धार्मिक नेताओं के साथ जल्द बैठकें कर उनकी समस्याएं जानकर हल करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन को इमामबाड़ों तक बेहतर सड़क संपर्क, निर्बाध बिजली-पानी आपूर्ति, सफाई, राशन के अग्रिम वितरण और अन्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।
सिन्हा ने कहा कि मुहर्रम को सुचारू रूप से मनाने के लिए सभी व्यवस्थाएं पहले से ही सुनिश्चित कर ली जानी चाहिए। उन्होंने नियमित बाजार निरीक्षण और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। एलजी ने प्रमुख धार्मिक स्थलों एवं समागमों पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन व चिकित्सा सुविधाओं के व्यापक प्रबंध करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्तों ने मुहर्रम के मद्देनजर अपने-अपने जिले की तैयारियों के बारे में एलजी को जानकारी दी। बैठक में मुख्य सचिव अटल डुल्लू, पुलिस महानिदेशक आरआर स्वैन, एडीजीपी विजय कुमार, एलजी के प्रधान सचिव डॉ. मंदीप कुमार भंडारी, मंडलायुक्त कश्मीर विजय कुमार बिधूड़ी, प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष और नागरिक एवं पुलिस प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।