फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administration

सरकारी योजनाओं के बारे में बढ़ाई जाए जागरूकता : लंगर

विज्ञापन
administration
घगवाल के पलूरा में ग्राम सभा मे लगाए स्टाल का निरिक्षण करते मुख्य अतिथि व अन्य - फोटो : SAMBA
सांबा। योजना विकास एवं निगरानी विभाग (पीडी एंड एमडी) के सचिव डॉ. राघव लंगर ने बुधवार को सांबा जिले के सीमावर्ती ब्लॉक राजपुरा का दौरा किया। इस दौरान साप्ताहिक ब्लॉक दिवस कार्यक्रम के तहत जन शिकायतों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सचिव ने चल रहे जन अभियान कार्यक्रम के हिस्से के रूप में डिलिवरेबल्स के तहत लाभार्थी उन्मुख योजनाओं की संतृप्ति पर प्रगति का भी आकलन किया। डॉ. राघव लंगर ने जेके बैंक, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, समाज कल्याण, कृषि, स्कूली शिक्षा, एनआरएलएम और अन्य विभागों और एजेंसियों द्वारा स्थापित विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों के बीच सशक्तीकरण के लिए बनाई गई सभी विभागों की योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड पंजीकरण, सभी व्यक्तिगत लाभार्थियों की आधार सीडिंग, भूमि पासबुक, पीएमजेएवाई आदि सहित लाभार्थी उन्मुख योजनाओं को संतृप्त करने पर भी जोर दिया। सचिव ने कहा कि सरकार ने जन अभियान (अवामी मुहिम) को बैक टू विलेज चरण चार की प्रस्तावना के रूप में लिया है, जिसमें डिलिवरेबल्स के तहत सभी लाभार्थी योजनाओं की संतृप्ति को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चल रहे जन अभियान के दौरान लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ हर विभाग की परेशानी मुक्त ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक पंचायत में एक कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव ने कहा कि पोर्टल से लगभग 229 ऑनलाइन सेवाएं प्रदान की जा रही हैं और नागरिक उमंग जैसे समर्पित पोर्टलों के माध्यम से इन उपयोगिताओं का पूरी तरह से उपयोग कर सकते हैं, जो कि सुशासन प्रदान करने के लिए सरकार की एक प्रमुख पहल है। सचिव ने यह भी उल्लेख किया कि राजपुरा ब्लॉक एक आकांक्षी ब्लॉक है और सरकार ने पारदर्शी और प्रभावी तरीके से सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए ऐसे ब्लॉकों पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि इन सीमावर्ती ब्लॉकों के विकास के ग्राफ भी तेजी से बढ़े। बाद में सचिव ने भूस्वामियों के बीच पासबुक भी बांटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed