फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administration

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सतर्कता बढ़ाने के लिए चार वाहन तैनात

विज्ञापन
administration
रामबन/जम्मू। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सतर्कता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस ने सोमवार को रामबन में चार हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लांच किए। इन वाहनों से चौबीस घंटे नजर रखी जा सकेगी। रामबन एसएसपी हसीब उर रहमान ने सोमवार को इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

एसएसपी रहमान ने कहा कि दो वाहन नाशरी टनल की ओर और दो वाहन जवाहर सुरंग की ओर निगरानी रखेंगे। किसी भी आपात स्थिति में इनकी मदद से स्थिति पर काबू पाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि एक वाहन नाशरी से करोल, रामबन के बीच। दूसरा रामबन से पंथियाल के बीच, तीसरा पंथियाल से चामलवास और बनिहाल के बीच तथा चौथा चामलवास से जवाहर सुरंग के बीच गश्त करेगा।
विज्ञापन

प्रत्येक वाहन में राजमार्ग पर चौबीसों घंटे निगरानी के लिए वाहन में चालक सहित चार कर्मी तैनात होंगे। इसके अलावा रामबन की मौजूदा क्विक रिस्पांस टीम के अलावा कई वाहन भी सहयोग करेंगे। प्रत्येक पेट्रोलिंग वाहन ऑक्सीजन सिलेंडर और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा से लैस है। किसी भी आपात स्थिति विशेष रूप से दुर्घटनाओं के दौरान ये एंबुलेंक की भूमिका भी अदा करेंगे। इनमें तैनात कर्मियों को प्राथमिक चिकित्सा का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन वाहनों में पीने का पानी व राशन भी उपलब्ध होगा। रात के समय ये पेट्रोलिंग वाहन चंद्रकोट,रामबन, रामसु और बनिहाल में अपने अधिकार क्षेत्र के पुलिस स्टेशन में खड़े किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed