फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administration news

Jammu News: दरबार मूव बहाल, जम्मू निहाल

विज्ञापन
Administration news
राजीव गुप्ता । श्रोत स्वयं
- सरकार के फैसले से कारोबारी, सिविल सोसायटी, ट्रेडर्स, संगठनों में खुशी की लहर
विज्ञापन

- जीएसटी में कटौती के बाद शहर को मिला दरबार मूव का बूस्टर
- दिवाली से ठीक पहले इस फैसले से बाजार में रौनक बढ़ने की उम्मीद
-कपड़ा, किराना, होटल, टैक्सी सहित अन्य कारोबार पर दिखेगा असर
- छह माह में बदल जाएगी सुस्त पड़े बाजार की रंगत

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। छह महीने के लिए श्रीनगर से जम्मू दरबार मूव करने के फैसले से जम्मू के सुस्त पड़े बाजारों को नई रंगत मिल जाएगी। दिवाली से ठीक पहले पर इस फैसले से जम्मू के कारोबारी खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। इसका व्यापार पर बड़ा प्रभाव भी दिखेगा। पर्यटन, कपड़ा, वाहन, किराना बाजार सहित सिविल सोसायटी में रहने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। शहर की सुस्त चाल को नई गति, नई ऊर्जा मिल सकेगी। शाम को जैसे ही शहर में सरकार के इस फैसले की खबर फैली व्यापारियों और दुकानदारों के चेहरे खुशी से चमक उठे।

दरबार मूव पर फैसले की खबर सुनने के बाद चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला व उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस फैसले के लिए बधाई के पात्र हैं। काफी समय से यह मांग कर रहे थे। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने भी आश्वासन दिया था। उन्होंने इस वादे को पूरा किया। उम्मीद करते हैं कि जिस तरह भाईचारा रहता था वह बना रहेगा। रेंटेड प्राॅपर्टी, ट्रांसपोर्टर्स सहित किराना, कपड़ा बाजार में बढ़ोतरी होगी। बुजुर्ग जो रेंटेड प्राॅपर्टी पर आश्रित हैं उनको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। इससे उनको एक सहारा तो मिलेगा ही।
विज्ञापन


---------
हम वेंटीलेटर पर थे अब खुद उठकर खड़े हो जाएंगे

जम्मू चैंबर ऑफ ट्रेडर्स फेडरेशन के अध्यक्ष नीरज आनंद ने दरबार मूव के फैसले को जम्मू के कारोबार को ऑक्सीजन देने वाला फैसला बताया। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों से कारोबार में जो सुस्ती दिखाई दे रही थी वह अब दूर हो जाएगी। शहर से लगे सिद्दड़ा, बठिंडी, नरवाल, पुराना शहर के कारोबारियों को इस फैसले का लाभ मिलेगा। छोटे-बड़े कारोबारियों को इस छह माह के दरबार मूव से फायदा मिलेगा। जम्मू को इतनी खुशी देने व कारोबारियों की पुरानी मांग पूरा करने पर सरकार के लिए अभिनंदन पत्र भेजेंगे। उम्मीद है कि आने वाले दिनों मंदी के बादल थे पूरी तरह छंट जाएंगे। हम वेंटीलेटर पर थे अब हम खुद उठकर खड़े हो सकेंगे। इसके लिए उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



-------
यह फैसला निश्चित तौर पर कारोबार को गति देगा
अप्सरा ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित जंडियाल ने फैसले पर खुशी जताई और कहा कि दरबार मूव का फैसला काफी पहले हो जाना चाहिए था। चलो अच्छा है देर आए लेकिन दुरुस्त आए। जम्मू के कारोबारियों को इस फैसले के बाद नई उम्मीद बंधी है। छोटे से लेकर बड़े कारोबारियों को इस फैसले ने वह खुशी दी है कि बता नहीं सकते। निश्चित तौर पर दीपावली के पहले जहां बाजार में रौनक ने चार चांद लगाए हैं तो बाद में भी यही रौनक बनी रहेगी।


----------
जम्मू की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने वाला फैसला
श्री रघुनाथ बाजार के पूर्व अध्यक्ष बलदेव खुल्लर ने कहा कि यह खुशी की बात है। दरबार मूव का फैसला जम्मू के स्थानीय कारोबार पर पड़ेगा। खास तौर पर होटल इंडस्ट्री, शिक्षा, परिवहन, कपड़ा और किराना बाजार बढ़ेगा। इसका फायदा स्थानीय दुकानदारों को मिलेगा। यह फैसला निश्चित तौर पर सभी को खुशी देने वाला है।

----------

शहर के छोटे कारोबारियोंं को मिली दोगुनी खुशी
सतवारी नई बस्ती बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि दरबार मूव की खबर सुनने के बाद मन खुश हो गया। शहर में छोटे कारोबारियों व दुकानदारों को इस फैसले से लाभ होगा। व्यापार जो मंद था, उसमें तेजी आएगी। बीते दिनों सरकार की तरफ से जीएसटी में कटौती की गई, उसके बाद यह फैसला निश्चित तौर पर खुशी देने वाला है।



-------
चैंबर की अपील रंग लाई,
रेडीमेड गारमेंट्स को मिलेगा बूम
गुम्मट बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष व चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने दरबार मूव के फैसले से रेडीमेड कारोबारियों को भी लाभ पहुंचेगा। छह माह के लिए हमारे कश्मीरी भाई यहां आएंगे तो हर कारोबार की अर्थव्यवस्था बढ़ेगी। यह मांग चैंबर काफी दिनों से कर रहा था,जिसे आज सरकार ने पूरा किया। निश्चित तौर पर यह फैसला जम्मू के बाजार,कारोबारियों को नई उमंग देगा।

राजीव गुप्ता । श्रोत स्वयं

राजीव गुप्ता । श्रोत स्वयं

राजीव गुप्ता । श्रोत स्वयं

राजीव गुप्ता । श्रोत स्वयं

राजीव गुप्ता । श्रोत स्वयं

राजीव गुप्ता । श्रोत स्वयं

राजीव गुप्ता । श्रोत स्वयं

राजीव गुप्ता । श्रोत स्वयं

राजीव गुप्ता । श्रोत स्वयं

राजीव गुप्ता । श्रोत स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed