{"_id":"6a9348a886538d860409b31f","slug":"administration-news-jammu-news-c-10-jmu1059-999705-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रवासी शिविरों में सुविधाओं के लिए राहत आयुक्त ने की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रवासी शिविरों में सुविधाओं के लिए राहत आयुक्त ने की समीक्षा
विज्ञापन
राहत एवं पुनर्वास आयुक्त डॉ. अरविंद करवानी ने शनिवार को कार्यालय में प्रवासी शिविरों में सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जगती टाउनशिप में जलापूर्ति सुधार के लिए करीब 10 करोड़ की परियोजना तैयार
- 82.45 करोड़ से 200 से अधिक भवन ब्लॉक और 5000 फ्लैट की मरम्मत-नवीनीकरण जल्द
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राहत एवं पुनर्वास आयुक्त डॉ. अरविंद करवानी की अध्यक्षता में शनिवार को प्रवासी शिविरों में मूलभूत सुविधाओं, विकास कार्यों और प्रस्तावित मरम्मत एवं रखरखाव कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें जल शक्ति, पीडब्ल्यूडी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, नगर निगम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
जलापूर्ति की समीक्षा करते हुए जल शक्ति विभाग को शिविरों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने और जरूरत वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पानी के टैंकर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही नियमित अंतराल पर पानी की गुणवत्ता की जांच करने को कहा गया। अधिकारियों ने बताया कि जगती टाउनशिप में जलापूर्ति के विस्तार और सुधार के लिए करीब 10 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की जा रही है।
पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) ने बताया कि जम्मू के विभिन्न प्रवासी शिविरों में 200 से अधिक भवन ब्लॉक, करीब 5000 फ्लैट और सामुदायिक भवनों की मरम्मत व नवीनीकरण का काम जल्द शुरू होगा। इसके लिए सरकार ने 82.45 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। आंतरिक सड़कों, गलियों, पार्कों और प्रवासी स्कूलों व स्वास्थ्य केंद्रों के विकास की योजना भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
यूईईडी ने नगरोटा, मुठी-बूटा नगर और पुरखू शिविरों के लिए करीब 11.5 करोड़ रुपये की लागत से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की जानकारी दी। सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं के तहत करीब 2600 परिवार लाभ उठा चुके हैं। सितंबर के दूसरे सप्ताह से जागरूकता एवं सुविधा शिविर आयोजित किए जाएंगे।