फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Administration news

Jammu News: नहीं भेजीं बजट की फाइलें, वित्त विभाग ने 20 तक दी मोहलत

विज्ञापन
Administration news
- बीम्स पर अपलोड न होने से बजट की तैयारियों में देरी, वित्त विभाग ने जताई नाराजगी
विज्ञापन






अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। वित्त विभाग ने सभी प्रशासनिक विभागों को दोबारा कहा है कि वे चल रहे साल के संशोधित बजट और अगले साल के नए बजट के अनुमान समय पर जमा करें। विभाग ने याद दिलाया कि तीन अक्तूबर को जारी आदेश में साफ बताया गया था कि सभी विभाग अपनी फाइलें तीस अक्टूबर तक बीम्स पर डाल दें। इसके लिए राजस्व और पूंजीगत बजट के फार्म भी पोर्टल पर उपलब्ध कराए गए थे।



विभाग ने यह भी कहा था कि अगर किसी विभाग को फाइल अपलोड करने में कोई दिक्कत आती है तो वह परियोजना प्रबंध इकाई या जिले की कोषागार में तैनात संसाधन व्यक्तियों से मदद ले सकता है। इसके साथ वित्त विभाग ने साफ किया है कि अधिकतर विभागों ने अभी तक अपनी फाइलें पोर्टल पर नहीं डाली हैं। इस देरी से बजट की जांच, मिलान और सभी विभागों के अनुमान को एक जगह इकट्ठा करने की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, जिससे पूरे बजट की तैयारी में देर होने की आशंका है।
विज्ञापन




इसी मुद्दे पर 11 नवंबर को जम्मू सचिवालय में बजट के महानिदेशक की अध्यक्षता में सभी निदेशक वित्त और एफएसीएओ की बैठक हुई। बैठक में यह सहमति बनी कि सभी विभाग 20 नवम्बर तक हर हाल में अपने बजट अनुमान पोर्टल पर डाल देंगे। वित्त विभाग ने कहा है कि विभाग तय तारीख तक अपनी जिम्मेदारी पूरी करें ताकि बजट की जांच और तैयारियों में कोई रुकावट न आये और आगे की बैठकों का समय भी तय हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed