{"_id":"6ad930c85d0eeadb0d03a25b","slug":"administration-news-jammu-news-c-10-jam1024-1045126-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जीएसटी चोरी रोकने के लिए सख्ती बढ़ाएगा राज्य कर विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जीएसटी चोरी रोकने के लिए सख्ती बढ़ाएगा राज्य कर विभाग
विज्ञापन
- अधिकारियों को ई-वे बिल की जांच तेज करने और करदाताओं को जागरूक करने के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राज्य कर विभाग के अतिरिक्त आयुक्त धनवंत सिंह ने बुधवार को प्रवर्तन विंग के कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को जीएसटी चोरी रोकने, राजस्व बढ़ाने और कर नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए प्रवर्तन गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए।
बैठक में जुर्माना वसूली, ई-वे बिल की जांच, दस्तावेजों में गड़बड़ियों का पता लगाने और मालवाहक वाहनों की जांच के काम की समीक्षा की गई। अतिरिक्त आयुक्त ने अधिकारियों को जीएसटी नियमों के उल्लंघन पर समय पर कार्रवाई करने और जांच व्यवस्था को मजबूत बनाने को कहा। साथ ही करदाताओं को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि लोग स्वेच्छा से कर नियमों का पालन करें।
उन्होंने कार्यालयों में समय की पाबंदी और कर्मचारियों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को भी कहा। बेहतर तालमेल के लिए प्रवर्तन टीमों की तैनाती का कार्यक्रम भी अतिरिक्त आयुक्त कार्यालय के साथ साझा करने के निर्देश दिए।