फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg manoj sinha said Today big business houses and companies from all over the world want to invest in Jammu an

उपराज्यपाल बोले: आज दुनिया भर के बड़े व्यापारिक घराने और कंपनियां जम्मू कश्मीर में करना चाहते हैं निवेश

Tue, 08 Aug 2023 05:23 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 08 Aug 2023 05:23 PM IST
सार

उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने कुछ वर्षों में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। लोग उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट हैं। सपनों का नया जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन
lg manoj sinha said Today big business houses and companies from all over the world want to invest in Jammu an
जम्मू विवि में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार की आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहिष्णुता की नीति है। आतंकवाद, अलगाववाद और मुनाफाखोरी के पारिस्थितिकी तंत्र को जड़ से खत्म करेंगे। यह बात उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्रीनगर में 'बदलते कश्मीर की बुलंद आवाज' कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि अब लोग बिना किसी डर के अपनी शर्तों पर जीवन जी रहे हैं।

विज्ञापन


उपराज्यपाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर ने कुछ वर्षों में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है। लोग उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट हैं। सपनों का नया जम्मू-कश्मीर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। युवा प्रतिभा और कौशल को साकार करने के लिए अवसरों की तलाश में हैं। समाज की विकास आकांक्षाओं का समर्थन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पर्यटकों की रिकॉर्ड आमद, औद्योगिक निवेश, सफल जी20 शिखर सम्मेलन और यूटी में रष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों ने दुनिया को संदेश दिया है कि जम्मू-कश्मीर शांतिपूर्ण है और आगे बढ़ रहा है। वहीं, पारदर्शी और जवाबदेह शासन प्रणाली व सरकारी सेवाओं तक निर्बाध पहुंच से लोगों का जीवन आसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया भर के बड़े व्यापारिक घराने और कंपनियां जम्मू-कश्मीर में निवेश करने को इच्छुक हैं। उप राज्यपाल ने देश के लिए प्राणों की आहुति देने वाले सुरक्षा बलों और पुलिस के बहादुरों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के लिए हम हमेशा बहादुर पुलिस, सेना, सीएपीएफ कर्मियों के कर्जदार रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed