फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administration

रिसाव रोकने के लिए पानी की तरह बहेगा पैसा

विज्ञापन
administration
जम्मू। शहर में पानी की किल्लत को दूर करने के लिए नगर निगम सख्त हो गया है। इसके लिए जलशक्ति विभाग को पानी के रिसाव (लीकेज) को रोकने के लिए निर्देश दिए हैं। पुराने पाइपों को बदलने के साथ ही पूरी योजना के लिए 92 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस संबंध में मेयर चंद्र मोहन गुप्ता की जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर में पानी के पाइपों में रिसाव होना बड़ी समस्या है। एक मिलियन गैलन पानी प्रतिदिन (एमजीडी) व्यर्थ बहता है। जबकि शहर को दस एमजीडी पानी रोजाना कम मिलता है। समस्या के निदान के लिए नगर निगम ने जलशक्ति विभाग को निर्देश दिए हैं। इसमें कहा गया है कि शहर में पानी के रिसाव के चलते समस्या बढ़ रही है। गर्मी में लोगों को जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिल रहा है। इसलिए जल्द पानी के रिसाव को रोका जाए। साथ ही पुराने पाइप को भी बदला जाए। इस संबंध में मेयर चंद्र मोहन गुप्ता की जलशक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। समस्या के निदान के लिए 92 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई है। नगर निगम राशि को जलशक्ति विभाग को व्यवस्था ठीक करने के लिए जारी रहेगा।
विज्ञापन

शहर में पानी की किल्लत दूर की जाएगी। इस साल पूरे ढांचे में बदलाव लाया जाएगा। पहले चरण में पानी के रिसाव को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। धनराशि जल्द ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चंद्र मोहन गुप्ता, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed