{"_id":"667b6b1551ca3626dc0639d6","slug":"administration-deployed-police-force-in-rajouri-and-poonch-jammu-news-c-10-jam1006-388405-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अमरनाथ यात्रा से पहले राजोरी-पुंछ में सुरक्षा बढ़ाई, 562 पुलिसकर्मी भेजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अमरनाथ यात्रा से पहले राजोरी-पुंछ में सुरक्षा बढ़ाई, 562 पुलिसकर्मी भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों से एएसआई से लेकर फालोअर तक को ट्रांसफर किया गया
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बढ़ती आतंकी वारदातों को लेकर अमरनाथ यात्रा से पहले पुलिस ने राजोरी व पुंछ में बड़े स्तर पर सुरक्षा बढ़ा दी है। जम्मू संभाग के सभी जिलों से लगभग छह कंपनियां पुलिस की दोनों जिलों में भेजी गई हैं। एडीजीपी जम्मू आनंद जैन ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 562 पुलिसकर्मियों को दोनों जिलों में भेजा गया है। इसमें एएसआई, हेड कांस्टेबल, सलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, फालोअर शामिल हैं। अमरनाथ यात्रा से पहले और राजोरी पुंछ में हालिया आतंकी वारदाताें को देखते हुए यह कदम अहम माना जा रहा है। हालांकि एडीजीपी की ओर से जारी आदेश में सिर्फ तबादलों की बात की है लेकिन राजोरी व पुंछ के मौजूदा हालात को देखते हुए यह स्पष्ट है कि यह तबादले सुरक्षा के लिहाज से किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार जम्मू संभाग के 10 जिलों में से आठ जिलों से पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। जम्मू सांबा कठुआ रेंज, रियासी उधमपुर रेंज, डोडा किश्तवाड़ रामबन रेंज से राजोरी पुंछ रेंज में इन कर्मियों को भेजा गया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही रियासी में आतंकी हमला हुआ।
सबसे ज्यादा आतंकी दोनों जिलों में सक्रिय
बताते चलें केंद्र में खुफिया एजेंसियों की ओर से यह जानकारी दी गई है कि दोनों जिलों में करीब 40 आतंकी सक्रिय हैं। इन दोनों जिलों ही में पिछले दो वर्ष से सबसे अधिक आतंकी हमले हुए। आतंकी वारदातों को अंजाम दिया गया। सूत्रों का कहना है कि गृह मंत्रालय ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि दोनों जिलों में हर हाल में आतंकवाद पर काबू पाया जाए। इन इलाकों में ह्यूमन इंटेलिजेंस बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इस लिहाज से इन कर्मियों को भेजा गया है। सूत्रों की मानें तो इन पुलिस कर्मियों को राजोरी पुंछ में स्थानीय स्तर पर नेटवर्क बढ़ाकर काम करने के लिए लगाया जाएगा।