फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   administration

नहीं मिल रहा रोजगार, डिग्री हो रही बेकार

विज्ञापन
administration
अखनूर। सीमावर्ती अखनूर और खौड़ क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या दिनों बढ़ने से युवाओं को रोजगार नहीं मिलने पर रोष है। युवा डिग्री हासिल करके सरकारी नौकरी की आस लगाए बैठे हैं। कई युवा ओवरएज हो रहे हैं। बेरोजगार युवाओं ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए विशेष भर्ती अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन

सिविल इंजीनियर डिग्री होल्डर रमन कुमार ने बताया कि सात साल पहले पढ़ाई करने के बाद सरकारी नौकरी की आस लगाई, मगर नौकरी पर नियुक्ति नहीं हो पा रही। आवेदन के लिए आयु सीमा भी खत्म होने वाली है। सरकार की तरफ से ओवरएज हो रहे युवाओं के लिए विशेष भर्ती प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
विज्ञापन

स्नातक डिग्री होल्डर रोहित शर्मा ने बताया कि राज्य में अनुच्छेद 370 खत्म होने पर क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को केंद्र सरकार से आस लगी थी कि युवाओं के लिए विशेष भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। मगर केंद्र सरकार या राज्य प्रशासन द्वारा ऐसी किसी भी प्रकार की भर्ती शुरू नहीं की गई, जिसमें बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेरोजगार युवा अजय कुमार ने बताया सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं के लिए सेना, बीएसएफ सहित अन्य बेल्ट फोर्स के लिए युवाओं को विशेष भर्ती प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए, ताकि क्षेत्र के युवा इसका लाभ उठाया सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed