फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Aditi ran the fastest 100 meters

100 मीटर में सबसे तेज दौड़ी अदिति

Sun, 31 Aug 2014 01:03 AM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
Aditi ran the fastest 100 meters

एमए स्टेडियम में शनिवार को लड़कियों के अंडर 19 आयु वर्ग में हुई जिला स्तरीय अंतर स्कूल एथलीट मीट में विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों ने जोश दिखाया। इसमें एमएचएसी नागवनी की अदिति उप्पल ने 14.30 सेकेंड में लक्ष्य को हासिल कर 100 मीटर दौड़ में सबसे तेज धावक बनने का गौरव हासिल किया। केसी इंटरनेशनल की निखिता कपूर ने 14.45 सेकेंड में दूसरा और एचएसएस बाजार कासबान की प्रवीण अख्तर ने 14.50 सेकेंड के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


युवा सेवा एवं खेल विभाग जम्मू की ओर से करवाई गई एथलेटिक मीट के 3000 मीटर दौड़ में जीजीएचएसएस बिश्नाह की राधा रानी पहले और प्रेजेंटेशन कांवेंट की अंखोलिका चटर्जी ने दूसरा स्थान हासिल किया। 800 मीटर दौड़ में एचएसएस नारडीवाला की अखीता देवी ने बाजी मारी। एचएसएस अखनूर की माखनु शर्मा दूसरे और एचएसएस बिश्नाह की राधा रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में प्रेजेंटेशन कान्वेंट की मीधा कोहली पहले, बीएसएफ पलोड़ा की साक्षी चौहान दूसरे और एचएसएस घो मन्हासा की विशाली देवी तीसरे स्थान पर रही। 1500 मीटर दौड़ में एचएसएस डोरी डगर की अनु देवी ने सबको पीछे छोड़ा। बीएसएफ पलोड़ा की पूजा यादव को दूसरे और एचएसएस अखनूर की शिवानी शर्मा को तीसरे स्थान से संतुष्टि करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैवेलियन थ्रो में जसविंदर कौर पहले स्‍थान पर

Aditi ran the fastest 100 meters

लांग जंप में बीएसएफ पलोड़ा की रिचा पहले, एचएसएस बिश्नाह की दीक्षा दूसरे और प्रेजेंटेशन कान्वेंट की तनिष्का ने तीसरा स्थान हासिल किया। ट्रिपल जंप में बीएसएफ पलोड़ा की रिचा ने सबको मात दी। एमएचएसी नागवनी की तुलिका ने दूसरा स्थान हासिल किया। जैवेलियन थ्रो में एचएसएस मीरां साहिब की जसविंदर कौर पहले और प्रेजेंटेशन कान्वेंट की मानसी सिंह दूसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में एचएसएस रिहाड़ी की स्पर्श भट्ट पहले, एचएसएस अखनूर की तमन्ना शर्मा दूसरे और बीएसएफ पलोड़ा की एलीशा सलाथिया तीसरे स्थान पर रही।

शाटपुट में एचएसएस रिहाड़ी की स्पर्श भट्ट ने 6.15 अंक के साथ पहला, पलोड़ा बीएसएफ की एलिशा सलाथिया ने 6.13 अंक के साथ दूसरा और अर्तिका राजदान ने 6.2 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं 200 मीटर दौड़ में बीएसएफ पलोड़ा की तायबा अंजुमन ने सबको शिकस्त दी। केसी इंटरनेशनल की मुस्कान शर्मा को दूसरा और एचएसएस घरोटा की कायल लंगे को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed