फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   adininistration

उपायुक्त ने राजस्व अटार्नी को किया निलंबित

विज्ञापन
adininistration
सांबा। जिला मुख्यालय नंदनी में कार्यरत सहायक राजस्व अटार्नी गियास उद्दीन को निलंबित कर दिया है। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त कर्मचारी ने सरकारी कार्यालय में कर्तव्य का पालन नहीं किया। जरूरी कामों की अनदेखी की गई।
विज्ञापन

गियास उद्दीन सहायक राजस्व अटार्नी उपायुक्त कार्यालय में कार्यरत है। बिना स्वीकृति के छुट्टी पर जाने पर उसे निलंबित कर दिया गया है, जिससे तत्काल और महत्वपूर्ण प्रकृति के आधिकारिक काम में बाधा उत्पन्न हुई है। एक महत्वपूर्ण पत्र क्रमांक एसडब्ल्यूडी-बीसीसी/54/2021-01, दिनांक 13-08-2021 जो इस कार्यालय में 26-08-2021 को प्राप्त हुआ और उसे 31-08-2021 को 12 बजे ई-ऑफिस में अग्रेषित किया गया। उनके द्वारा कार्रवाई नहीं की गई जिससे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के समक्ष मामले की सुनवाई में शर्मिंदगी उठानी पड़ी। सूरम चंद शर्मा अतिरिक्त उपायुक्त को जांच सौंपी गई है। जो 15 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगे। निलंबन की अवधि के दौरान सहायक राजस्व अटार्नी एडीसी अनुभाग उपायुक्त कार्यालय में संलग्न रहेंगे। हालांकि वह नियमों के तहत निर्वाह भत्ते के लिए हकदार होंगे।
विज्ञापन

काम में लापरवाही बरतने पर जिला खनन अधिकारी का वेतन रोका
सांबा। जिले में रेत बजरी के दाम को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बनाई गई टास्क फोर्स की रिपोर्ट पर जिला खनन विभाग के जिला अधिकारी शफीक अहमद चौधरी के वेतन पर रोक लगा दी गई है। यह रोक उपायुक्त अनुराधा गुप्ता के आदेश पर लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय की तरफ से बहु स्तरीय विभागीय जिला स्तरीय टास्क फोर्स सेल की सिफारिश पर एक अधिसूचना जारी की गई थी। सरकार की तरफ से गठित 2018 का आदेश संख्या 1569-जीएडी दिनांक: 22-10-2018 । इस आदेश ने जिला सांबा के गौण खनिजों की दरों को अधिसूचित करते हुए जिला खनिज अधिकारी सांबा को भी निर्धारित दरों का समग्र कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए। वहीं दिनांक 02-08-2021 को आयोजित बहुस्तरीय विभागीय जिला स्तरीय टास्क फोर्स सेल की बैठक में प्रवर्तन गतिविधियों एवं जिला में खनन व खनिज के संबंध में विभिन्न निर्णय लिये गये। जिला खनिज व खनन अधिकारी सांबा को भी अधिक शुल्क और अवैध खनन की विशिष्ट शिकायतों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया था और जबकि, उन्हें समय-समय पर अवैध खनन के कुछ विशिष्ट मामलों में शिकायतों का निवारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे, जबकि उक्त मुद्दों पर जिला खनिज अधिकारी, सांबा से कोई प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है। इसलिए उपरोक्त के मद्देनजर यह आदेश दिया गया है। शफीक अहमत चौधरी, जिला खनिज अधिकारी के वेतन रोके जाने के आदेश जारी किए गए हैं।

-----
गैर हाजिर रहने पर स्टेनोग्राफर निलंबित
सांबा। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने कार्यालय में औचक छापा मारा। इस दौरान विभाग में काम कर रहे एक सीनियर स्केल के स्टेनोग्राफर सुभाष चलोत्रा गैर हाजिर मिले। उपायुक्त ने निलंबित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed