फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   adininistration

उपायुक्त से मिला घगवाल वासियों का शिष्टमंडल

विज्ञापन
adininistration
घगवाल। तहसील के पंचो-सरपंचों व गणमान्य लोगों का शिष्टमंडल वीरवार को उपायुक्त अनुराधा गुप्ता से मिला। शिष्टमंडल की अगुवाई बीडीसी अध्यक्ष विजय टगोत्रा ने की। उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया और अपनी समस्या से रूबरू कराते हुए कहा कि घगवाल में करीब दो साल से कॉलेज की कक्षाएं हायर सेकेंडरी स्कूल में ही लग रही हैं। प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी कॉलेज के लिए भूमि का चयन नही कर सके हैं। घगवाल को तहसील का दर्जा तो दे दिया लेकिन सुविधा नहीं हैं।
विज्ञापन

लोगों को बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। बीडीसी अध्यक्ष ने कहा कि घगवाल में स्थित अस्पताल को कोविड के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए कोविड अस्पताल प्रशासन ने बनाया, दूसरी अस्पताल की सेवाओं को बंद कर दिया। अब घगवाल में कोविड के मामले कम हैं, जिसे देखते हुए अस्पताल में इमरजेंसी व ओपीडी सेवाओं को बहाल किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि आपकी समस्याओं का शीघ्र ही समाधान कर दिया जाएगा। शिष्टमंडल में पार्षद तरसेम सिंह, जसबीर सिंह, अर्पण पंगोत्रा, समाजसेवी जिया लाल वर्मा आदि भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed