{"_id":"5d8a76818ebc3e012e1f406d","slug":"adininistration-samba-news-jmu19386263","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाड़ी ब्राह्मणा में चार किलो पॉलीथिन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाड़ी ब्राह्मणा में चार किलो पॉलीथिन जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन और ईओ की अध्यक्षता में कस्बे में पॉलीथिन के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। इस दौरान रेहड़ी-फड़ी वालों और दुकानदारो पर कार्रवाई कर चार किलो प्लास्टिक बरामद करने के साथ ही पांच सौ रुपये जुर्माना भी वसूला गया।
जानकारी के अनुसार म्यूनिसिपल कमेटी के चेयरमैन पूर्ण चंद और ईओ रवि कुमार के नेतृत्व में कस्बे में पॉलीथिन के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। इस मौके पर सेनिटेशन अफसर रविंद्र गुप्ता, खिलाफवर्जी इंस्पेक्टर संजय शर्मा, रिजवान शाहीन, टैक्स इंस्पेक्टर रविंदर शर्मा, सेनेटरी इंस्पेक्टर राकेश नागयाल और कमेटी सदस्यों ने मिलकर कार्रवाई की। इस दौरान मुख्य बाजार और पूरे कस्बे में पॉलीथिन बैग्स के हो रहे इस्तेमाल पर कार्रवाई की गई। जहां चार किलो प्लास्टिक कैरी बैग्स बरामद किए वहीं पांच सौ रुपये जुर्माना भी वसूला गया। कमेटी के सदस्यों ने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि वह पॉलीथिन का प्रयोग न करें। ऐसा होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। उन्होंने ताया कि कपड़े के थैलों का ही प्रयोग करें। पॉलीथिन से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।
इसके बाद म्यूनिसिपल कमेटी के सदस्य चेयरमैन पूर्ण चंद के नेतृत्व में स्थानीय गुरु नानक कॉलेज ऑफ एजूकेशन में पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों को पॉलीथिन के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। वहीं, कपड़े के थैलों को प्रयोग करने की सलाह दी।