{"_id":"601aef288ebc3e26b4106272","slug":"adininistration-doda-news-jmu228339226","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराज्यपाल के सलाहकार ने भद्रवाह का दौरा कर योजनाओं की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपराज्यपाल के सलाहकार ने भद्रवाह का दौरा कर योजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भद्रवाह। भद्रवाह दौर पर पंहुचे उपराज्यपाल के सलाहकार बशीर अहमद खान ने बुधवार को डाक बंगला भद्रवाह में जिला समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक की शुरूआत में डीडीसी डोडा ने जिले में चल रहीं विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख परियोजनाओं और प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की क्षेत्रवार प्रगति पर प्रकाश डाला। सलाहकार खान ने परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की और उन्हें समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये सभी परियोजनाएं विशेष महत्वपूर्ण हैं और किसी भी कारण से इनके पूरा होने में देरी नहीं होनी चाहिए।
इस बीच सलाहकार खान ने जिले में कई परियोजनाओं का भी ई-उद्घाटन किया और 1853 लाभार्थियों को पीएमएवाई के तहत घर समर्पित किए। डीडीसी पार्षद धनेन्तर सिंह उर्फ कौशल कोतवाल और संगीता भगत ने भी सलाहकार के साथ बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की।