फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   adininistration

भद्रवाह में अधिक दाम वसूलने पर दो मटन और तीन चिकन दुकानें सील

विज्ञापन
adininistration
भद्रवाह। लॉकडाउन के बीच चिकन और मटन के अधिक दाम वसूलने की शिकायतों पर मंगलवार को प्रशासनिक कार्रवाई की गई। मंगलवार दोपहर को शहर का औचक दौरा कर दो मटन और तीन चिकन की दुकानों को सील की गईं। इसके अलावा कस्बे में वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही दुकानदारों को निर्धारित दाम से अधिक वसूलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं, पॉलीथिन बैग के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

एसएचओ शमीम अहमद और तहसीलदार जीशान ताहिर की देखरेख में पुलिस, नगर पालिका और सीएपीडी विभाग के अधिकारियों ने भद्रवाह बाजार में चिकन, मटन, सब्जी, किराने और मिठाई की दुकानों की जांच की। इस दौरान पसरी बस स्टैंड, जामा मस्जिद, सदर बाजार, सब्जी बाजार, सेरी बाजार, पुराना अस्पताल संपर्क मार्ग पर दुकानों की जांच की गई। वहीं, खराब सब्जी-फल और दूसरे खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया गया। तहसीलदार ने कहा कि सदर बाजार इलाके में कुछ चिकन और मटन की दुकानों की जांच के दौरान कुछ दुकानदार प्रशासन द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक वसूलते पाए गए। इस पर संज्ञान लेते हुए सदर बाजार इलाके में तीन चिकन और दो मटन की दुकानें सील की गई हैं। इसके अलावा सेरी बाजार से पसरी बस स्टैंड तक वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है, ताकि रमजान के पवित्र महीने के दौरान लोगों को बाजारों में परेशानियों का सामना न करना पड़े और और गुणवत्ता युक्त खाद्य वस्तुएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed