{"_id":"184ff19e3ef6b1592fc747cd8d42df6d","slug":"adhar-card-camp-soon-in-trikuta-nagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार कार्ड के लिए यहां जल्द लगेगा कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार कार्ड के लिए यहां जल्द लगेगा कैंप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 15 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से त्रिकुटा नगर के लोगों के आधार कार्ड बनाने के लिए जगह की तलाश की जा रही है। जल्द ही त्रिकुटा नगर में कैंप लगाया जाएगा। जिन लोगों के कार्ड पहले कैंप के दौरान नहीं बन सके थे, वे इस बार लगने वाले कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पिछली बार त्रिकुटा नगर में आधार कार्ड के लिए कैंप लगाया गया था, वहां कुछ लोगों की ओर से विवाद खड़ा कर देने की वजह से मंदिर संस्थान के लोगों ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद प्रशासन को अपना कैंप वहां से उठाना पड़ा था, जिसके बाद इसी माह त्रिकुटा नगर में कैंप लगाया जाएगा, ताकि लोगों को उनके आधार पर कार्ड बनवा कर दिए जा सकें।
विज्ञापन
नगर निगम आधार कार्ड सेक्शन के इंचार्ज दीप कुमार के मुताबिक जगह की तलाश की जा रही है। जगह फाइनल होते ही त्रिकुटा नगर में कैंप लगाया जाएगा।