Suchetgarh: 25 शहर, 32 दिन, 2112 KM का सफर.... सीमा से गुजरात के लिए निकली BSF की साइकिल रैली
अंतरराष्ट्रीय सीमा से गुजरात के लिए बीएसएफ की साइकिल रैली रवाना हुई है। रैली 25 शहरों से होते हुए लगातार 32 दिनों के बाद गुजरात में पहुंचेगी और लगभग 2,112 किलोमीटर का सफर तय करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू के सुचेतगढ़ में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बनी ऑक्ट्रॉय पोस्ट से गुजरात के भुज के लिए गुरुवार को बीएसएफ की साइकिल रैली रवाना हुई। रैली को जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजीपी मुकेश सिंह और सीमा सुरक्षा बल के आईजी दिनेश कुमार ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर सीमा सुरक्षा बल की तरफ से राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और भाईचारे का संदेश फैलाने के मकसद से निकाली जा रही है।
इस मौके पर आईजी दिनेश कुमार ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल की तरफ से निकाली जा रही साइकिल रैली 25 शहरों से होते हुए लगातार 32 दिनों के बाद गुजरात में पहुंचेगी और लगभग 2,112 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इससे पहले कलाकारों द्वारा कई रंगारंग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के एडीजीपी मुकेश सिंह ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए आए दिन नए-नए हथकंडे अपनाता है लेकिन सीमा सुरक्षा बल हमेशा इन नापाक इरादों को नाकाम बनाने में विफल कर रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल देश की रक्षा में अपनी अहम भूमिका निभा रहा रहे हैं। सीमा सुरक्षा बल के आई जी दिनेश कुमार ने भी कहा कि सीमा सुरक्षा बल हमेशा ही सीमा पर दुश्मनों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए सतर्क है।