फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ADG Vijay Kumar, catch helpers and bust the terrorist module, do strict checking in areas

जम्मू-कश्मीर: मददगारों को पकड़ आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करें, इलाकों में सख्ती और अलर्ट होकर से करें चेकिंग

Sun, 30 Apr 2023 04:29 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 30 Apr 2023 04:29 PM IST
सार

जीओजी विक्टर फोर्स ने सेक्टर कमांडरों से रात में भी व्यापक एरिया डोमिनेशन करने के लिए कहा। बैठक के दौरान नेशनल हाईवे पर आतंकवादियों से संभावित खतरों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

विज्ञापन
ADG Vijay Kumar, catch helpers and bust the terrorist module, do strict checking in areas
एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने अनंतनाग जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएचडब्ल्यू) की सुरक्षा पर आईईडी के उभरते खतरे और संभावित आतंकी हमले के अन्य तरीकों पर विशेष ध्यान देने के लिए उच्च स्तरीय बैठक की। इस दौरान एडीजीपी ने सभी अधिकारियों को आतंकवाद विरोधी अभियानों पर ध्यान केंद्रित करने और आतंकवादी सहयोगियों को पकड़कर आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


जीओजी विक्टर फोर्स ने सेक्टर कमांडरों से रात में भी व्यापक एरिया डोमिनेशन करने के लिए कहा। बैठक के दौरान नेशनल हाईवे पर आतंकवादियों से संभावित खतरों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही उससे निपटने के उपाय तय किए गए। कॉन्वॉय मूवमेंट के एसओपी पर भी चर्चा की गई और तदनुसार अपग्रेड किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान सभी फील्ड अधिकारियों ने अपने आकलन से अवगत कराया। बैठक में सेना के जीओसी विक्टर फोर्स मेजर जनरल प्रशांत श्रीवास्तव, आईजी सीआरपीएफ कश्मीर ऑप्स सेक्टर एमएस भाटिया, आईजी बीएसएफ अशोक यादव, संयुक्त निदेशक आईबी, दक्षिण कश्मीर में सेना के सेक्टर कमांडर, पुलिस, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी और सीआईडी के डीआईजी और अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और अवंतीपोरा के एसएसपी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed