फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ADDITIONAL RAILWAY FACILITIES IN KASHMIR ON EID

कश्मीर में ईद के मौके पर अतिरिक्त रेल सेवाओं के इंतजाम, शुरू होंगे नए हॉल्ट

Fri, 23 Jun 2017 09:12 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 23 Jun 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
ADDITIONAL RAILWAY FACILITIES IN KASHMIR ON EID
अतिरिक्त रेल सेवाओं के इंतजाम - फोटो : फाइल फोटो

मुख्य सचिव बीबी व्यास ने ईद-उल-फितर से पहले बारामुला-बनिहाल रेलवे ट्रैक पर अतिरिक्त रेल सेवाएं और हॉल्ट स्टेशन की शुरुआत की शुक्रवार को व्यापक समीक्षा की। बैठक मंडलायुक्त कश्मीर के कार्यालय में आयोजित की गई। मुख्य सचिव ने कश्मीर घाटी के विभिन्न जिलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ईद की व्यवस्था की भी समीक्षा की।

विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों से जनता तक पहुंचने और उनकी शिकायतों को हल करने के लिए अधिक उत्साह और समर्पण के साथ काम करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के अनुरोध पर रेल मंत्रालय ने स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए बारामुला-बनिहाल रेलवे खंड पर अधिक हाल्ट बिंदु शुरू किए हैं।
विज्ञापन


नए हाल्ट बिंदु बडगाम और मझहोम रेलवे स्टेशनों के बीच राजवन (सानूर कालिपोरा), बडगाम और मझहोम रेलवे स्टेशनों के बीच नायगाम, काकापोरा तथा अवंतीपुर स्टेशनों के बीच रत्नीपुर (पुलवामा) और काजीगुंड व सदरा रेलवे स्टेशनों के बीच संगदान (कुलगाम) के बीच खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पुलिस महानिदेशक डॉ एसपी वैद, प्रमुख सचिव गृह आरके गोयल, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव रोहित कंसल, प्रमुख सचिव वित्त नवीन के चौधरी, मंडलायुक्त कश्मीर बसीर अहमद खान, पुलिस महानिरीक्षक कश्मीर मुनीर अहमद खान, पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी एजी मीर, पुलिस महानिरीक्षक (ट्रैफिक) जगजीत कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (रेलवे) राजेश कुमार, उपायुक्त  श्रीनगर डॉ फारूक लोन, एसएमसी, राजस्व, कृषि और बागवानी विभागों के अन्य अधिकारी, सिविल और पुलिस प्रशासन के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed