Amarnath Yatra: बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए पहुंचीं अभिनेत्री सारा अली खान, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सारा अली खान श्री अमरनाथ यात्रा पर पहुंची हैं। पवित्र यात्रा पर रवाना हुईं सारा का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री सारा अली खान श्री अमरनाथ यात्रा पर पहुंची हैं। पवित्र यात्रा पर आई सारा के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाली ही में बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने परिजनों के साथ बाबा बर्फानी की यात्रा को पूरा किया है।
ऑनलाइन सामने आए वीडियो के अनुसार, अभिनेत्री सारा पवित्र गुफामें दर्शन करने के बाद नीचे जाती हुईं नजर आ रही हैं। इस दौरान वह अपनी टीम और सुरक्षाकर्मियों से घिरी हुई दिख रही हैं। उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ फिरोजी जैकेट पहना था और गले में लाल चुन्नी डाली हुई है। उन्होंने माथे पर लाल टीका भी लगाया हुआ है।
#ShriAmarnathjiYatra2023#WATCH | Actress Sara Ali Khan undertakes Shri Amarnath Ji Yatra.@PMOIndia @HMOIndia @MinOfCultureGoI @MIB_India@tourismgoi@OfficeOfLGJandK @PIB_India @DDNewslive @DivComKash @Divcomjammu @PIBSrinagar@ShriSasb pic.twitter.com/MOYUUD9AOs
— Information & PR, J&K (@diprjk) July 20, 2023
जम्मू-कश्मीर में शिवभक्तों के लिए मौसम अनुकूल बना हुआ है। बरसात के बीच पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से यात्रा जारी है। हाईवे को छोड़कर मौसम ने यात्रा में अधिक खलल नहीं डाला है। गुरुवार भी पवित्र गुफा में हजारों श्रद्धालुओं ने हाजिरी देकर सुख समृद्धि की सामना की।
ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2023: भगवती नगर से 4920 यात्रियों का जत्था घाटी को रवाना, सुबह-शाम की आरती में भाग ले रहे भक्त
ये भी पढ़ें- Amarnath Yatra 2023: लखनपुर से कश्मीर तक गूंज रहे जयकारे, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भी पहुंची बाबा के दर