फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   actress lauren gottlieb courts controversy for posing with AK47

अमेरिकी अभिनेत्री ने उठाई AK 47 तो मच गया बवाल

Sat, 16 May 2015 01:47 PM IST
Updated Sat, 16 May 2015 01:47 PM IST
विज्ञापन
actress lauren gottlieb courts controversy for posing with AK47

कश्मीर में हाल ही में अपने फिल्म का प्रमोशन कर लौटी अभिनेत्री लारेन गोटिलेब अपनी विवादित फोटो के कारण आजकल चर्चा में है। लारेन निर्माता वासु भगनानी की आने वाली फिल्म वेलकम टू कराची में अभिनेत्री हैं।

विज्ञापन


उनकी इस फोटो के सामने आने से विवाद खड़ा हो गया है। लारेन करीब एक सप्ताह पूर्व फिल्म के अभिनेता जैकी भगनानी और निर्माता वासु भगनानी के साथ कश्मीर आई थी।
विज्ञापन


फिल्म प्रमोशन के लिए और इस दौरान उनके द्वारा अपनी एक विवादित फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर अपलोड की है। यह फोटो सरकारी गेस्ट हाउस हरी निवास परिसर में खींची गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें लारेन ने वहां तैनात एक सुरक्षाकर्मी की एके-47 राइफल हाथ में थामी है और सिर पर कॉम्बैट टोपी भी पहनी है, जो एसओपी का उल्लंघन है।

लारेन पर कार्रवाई की मांग

actress lauren gottlieb courts controversy for posing with AK47

जहां इस फोटो को इंस्टाग्राम पर 7,250 से अधिक लाइक मिलें हैं वहीं इस फोटो के सामने आने पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। अर्शी जौहर नामी एक युवा वकील का कहना है कि चाहे कोई फिल्मी हस्ती हो या फिर कोई राजनेता या फिर कोई आम आदमी उसके द्वारा एके-47 को बढ़ावा देना गैर कानूनी हरकत है।

उन्होंने यह भी कहा कि लारेन एक अभिनेत्री हैं और उनके द्वारा ऐसा करना वो भी इंस्टाग्राम जैसी सोशल साइट पर सही नहीं है। इसका युवा पीढ़ी पर गलत प्रभाव भी पड़ सकता है।

ऐसा करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं इस मामले को लेकर सीआरपीएफ के एक आला अधिकारी ने नकारते हुए कहा कि उनका कोई भी जवान इस घटना में हिस्सेदार नहीं है, जबकि पुलिस ने इस पर चुप्पी साध ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed