फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Actor Shah Rukh Khan visited Mata Vaishno Devi shrine katra

Shahrukh Khan: माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख खान, फिल्म डंकी की रिलीज से पहले टेका माथा

Tue, 12 Dec 2023 02:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 12 Dec 2023 02:47 PM IST
सार

अभिनेता शाहरुख अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' की रिलीज से पहले माता के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इससे पहले भी फिल्म पठान के रिलीज होने से पहले उन्होंने माता के दर्शन किए थे।

विज्ञापन
Actor Shah Rukh Khan visited Mata Vaishno Devi shrine katra
Shah Rukh Khan - फोटो : ANI

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर सोमवार-मंगलवार की रात माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचे। अभिनेता शाहरुख अपनी आगामी फिल्म 'डंकी' के रिलीज से पहले माता के दर्शन के लिए पहुंचे। इससे पहले भी फिल्म जवान और पठान के रिलीज होने से पहले उन्होंने धर्मनगरी कटड़ा की यात्रा की थी।

विज्ञापन


उनकी इस यात्रा से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो में अभिनेता माता वैष्णो देवी के भवन की ओर बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने हुड वाली काली जैकेट पहने हुए देखा जा सकता है। हालांकि उन्होंने अपना चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ है। क्लिप में वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारी, कुछ पुलिसकर्मी और सुपरस्टार के निजी सुरक्षाकर्मी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन


अपनी फिल्म डंकी को लेकर वह खूब चर्चा में चल रहे हैं। शाहरुख खान की आस्था उन हर फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों को देखने को मिलती है। अभिनेता को अपनी फिल्म की रिलीज से पहले अक्सर धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व के स्थानों का दौरा करते देखा जाता है। अब एक बार फिर शाहरुख माता वैष्णो देवी के दरबार में देखे गए हैं। फैंस इसे फिल्म 'डंकी' से जोड़ कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 30 अगस्त को फिल्म जवान के रिलीज होने से पहले शाहरुख खान माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे थे। ब्लॉकबस्टर हिट 'पठान' की रिलीज से एक महीने पहले 11 दिसंबर 2022 में माता वैष्णो देवी का दौरा किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed