{"_id":"62684bc03d6190383e05ec90","slug":"action-samba-news-jmu2586241177","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज आवाज में डीजे बजने पर रिजार्ट को एसडीएम ने भेजा नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज आवाज में डीजे बजने पर रिजार्ट को एसडीएम ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। बीरपुर के ए-4 रिजॉर्ट में तेज आवाज में डीजे बजाने की शिकायत का संज्ञान लेते हुए एसडीएम ने रिजॉर्ट मालिक को नोटिस भेजा है। उन्होंने तहसीलदार को इस मामले में उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीजे बजाने की शिकायत जेएंडके ग्रीवेंट पोर्टल पर की गई थी।
जानकारी के अनुसार बीरपुर पंचायत के पंच अखिलेश्वर सिंह जमवाल ने ए-4 रिजॉर्ट प्रबंधन के खिलाफ पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई कि रिजॉर्ट में देर रात तक डीजे बजता है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि इन दिनों शादियों का सीजन है, और आधिकारिक तौर पर डीजे बजाने का समय रात 10 बजे तक है, लेकिन रिजॉर्ट में देर रात तक डीजे बजाया जाता है। इससे आम लोगों की जिंदगी पर गहरा असर पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की नींद प्रभावित हो रही है। शिकायत के अनुसार एसडीएम विजयपुर विनय शर्मा को इस मामले में कड़ा संज्ञान लेने के लिए कहा गया है।
एसडीएम ने बताया कि रिजॉर्ट के खिलाफ नियमों के विरुद्ध डीजे बजाने को लेकर हमारे पास शिकायत आई है। इसके लिए तहसीलदार बाड़ी ब्राह्मणा दीक्षा बंबा को संज्ञान लेने के लिए कहा गया है। साथ ही रिजॉर्ट के प्रबंधक को जवाब देने के लिए नोटिस भेजा गया और जवाबदेही के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।