{"_id":"62990329447cc27f860fe9c4","slug":"action-ramban-news-jmu261096018","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात को मृत घोषित करने वाले डॉक्टर को सीएचसी गूल से जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात को मृत घोषित करने वाले डॉक्टर को सीएचसी गूल से जोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जांच समिति की रिपोर्ट की सिफारिशों पर निदेशक स्वास्थ्य सेवा जम्मू ने जिला अस्पताल रामबन में बीएमओ बनिहाल और एक चिकित्सा अधिकारी को सीएचसी गूल से अटैच किया है।
ज्ञात है कि सीएचसी बनिहाल के डॉक्टरों के खिलाफ स्थानीय लोगों ने निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू डॉ. सलीम उर रहमान से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि 23 मई को प्रसव के दौरान डॉक्टरों ने नवजात बच्ची को मरा हुआ घोषित कर दिया था। जब बच्ची को दफनाया जाने लगा तो बच्ची जिंदा मिली। दो दिन बाद जीबी पंत अस्पताल श्रीनगर में इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। इसकी जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया था।
प्रसव के दौरान नवजात शिशु को मृत घोषित करने वाले आपातकालीन अस्पताल बंथल के डॉक्टरों और कर्मचारियों के खिलाफ जांच समिति की रिपोर्ट के परिणामस्वरूप ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी बनिहाल डॉ. राबिया परवीन को तत्काल प्रभाव से जिला अस्पताल रामबन में अटैच किया गया है। अब डॉ. शबीर अहमद, दंत चिकित्सक ईएच बनिहाल अगले आदेश तक ब्लॉक बनिहाल का काम देखेंगे।
विज्ञापन
वहीं, एक अन्य आदेश में जिला अस्पताल की चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोबिना अख्तर को भी तत्काल प्रभाव से सीएचसी गूल में संलग्न किया गया है। उन्हें आपातकालीन अस्पताल बनिहाल में काम करने के लिए तैनात किया गया था। इससे पहले अधिकारियों ने सीएचसी बनिहाल में परिवार और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद दो कर्मचारियों, एक जूनियर स्टाफ नर्स और सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया था।