{"_id":"61d3594a4e379c7b28618a7e","slug":"action-jammu-city-news-jmu25118080","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजवां, बठिंडी में 15 नेताओं सहित 80 लोगों के काटे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुजवां, बठिंडी में 15 नेताओं सहित 80 लोगों के काटे कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बिजली कारपोरेशन की ओर से सोमवार को अभियान चला कर सुजवां और बठिंडी में 15 नेताओं सहित 80 लोगों के अवैध कनेक्शन काटे हैं। बिजली चोरी की शिकायत के बाद कार्रवाई की गई है।
कारपोरेशन की ओर से दोपहर दो बजे अभियान चलाया गया। सुजवां और बठिंडी में राजनीतिक पार्टियों से रसूखदार लोगों पर बिजली चोरी की शिकायत मिली थी। जांच अभियान के दौरान कई अवैध कनेक्शन मिले, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू होते ही बवाल हो गया। रसूखदार और नेताओं ने बिजली कर्मियों को डराने के साथ ही पार्टी की धौंस भी जमाई। लेकिन कर्मचारियों ने प्रक्रिया को जारी रखा और जानकारी हासिल की। इसके अलावा कई स्थानों पर काफी बहसबाजी भी हुई। कारपोरेशन के अनुसार क्षेत्र में अवैध कनेक्शन की भरमार है। लोग मीटर नहीं लगा रहे हैं और बिजली चोरी कर रहे हैं।
यह कार्रवाई एमडी शिव आनंद त्याल के निर्देश पर हुई है। अधिशासी अभियंता पीडी सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस मौके पर सहायक अधिशासी अभियंता विनोद शर्मा, फीडर मैनेजर दीप मेहरा, बलवंत राज, रमन कुमार, विजय डोगरा और केवल कुमार आदि मौजूद रहे।