Jammu Kashmir: कश्मीर में पत्रकारों को धमकी मामले में कार्रवाई, श्रीनगर-बडगाम और पुलवामा जिले में पुलिस छापे
पुलिस प्रवक्ता ने बताया है कि महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर वीरवार को विशेष टीमों ने श्रीनगर, बडगाम और पुलवामा जिलों में सात जगहों पर एक साथ तलाशी ली। मामले में दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है जिसमें कुछ पत्रकार भी शामिल हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर पुलिस ने कश्मीर में पत्रकारों को दी गई धमकी के मामले में वीरवार को श्रीनगर, बडगाम और पुलवामा जिले में 7 जगहों पर फिर दबिश दी। इससे पहले इसी मामले में पुलिस ने गत शनिवार को भी कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस मामले में पहले ही श्रीनगर के शेरगढ़ी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज है।
दो दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है जिसमें कुछ पत्रकार भी शामिल हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया है कि जांच और शनिवार को की गई छापेमारी में मिले महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर वीरवार को विशेष टीमों ने श्रीनगर, बडगाम और पुलवामा जिलों में सात जगहों पर एक साथ तलाशी ली।
जिन परिसरों की तलाशी ली गई, उनमें श्रीनगर में शौकत मोटा, खाकसर नदीब अदनान, पांपोर में हाजी हयात, श्रीनगर में हाजी हयात का कार्यालय, बडगाम में इश्फाक रेशी, श्रीनगर में आसिफ डार (विदेश में स्थित) और साकिब मगलू के परिसर शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त संदिग्धों में से कुछ को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, हालांकि, जिनके घरों की तलाशी पहले ली गई थी, उन्हें दैनिक आधार पर पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान सभी कानूनी औपचारिकताओं और एसओपी का पेशेवर तरीके से पालन किया गया।
संबंधित टीमों द्वारा मोबाइल, कंप्यूटर, लैपटॉप, पेन ड्राइव, सिम कार्ड, जिहादी साहित्य, बैंकिंग दस्तावेज, डमी गन, यूएस और रूसी करेंसी नोट सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई और जब्त की गई। प्रवक्ता के अनुसार मामले की जांच जोर शोर से चल रही है और अग्रिम चरण में है।
उन्होंने कहा कि आम जनता से अनुरोध है कि वे पुलिस के साथ सहयोग करें और इस मामले से संबंधित किसी भी जानकारी को श्रीनगर पुलिस के संज्ञान में लाएं।