{"_id":"693e582c5abe09ff5f06eea3","slug":"accused-of-having-an-extramarital-affair-the-woman-ingested-a-poisonous-substance-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: अवैध संबंधों के आरोप से टूटा विश्वास, विवाहिता ने पति से परेशान होकर निगला जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: अवैध संबंधों के आरोप से टूटा विश्वास, विवाहिता ने पति से परेशान होकर निगला जहर
Sun, 14 Dec 2025 11:54 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:54 AM IST
सार
सांबा के बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में एक विवाहिता ने पति पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला के बयान पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : निकिता गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़ी ब्राह्मणा थाना क्षेत्र के बढ़ोरी गांव में एक विवाहिता ने पति पर अवैध संबंधों का आरोप लगाते हुए जहरीला पदार्थ निगल लिया। पीड़िता गुलशन पत्नी नदीम ने 11 दिसंबर की रात जहरीले पदार्थ का सेवन किया। तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। उपचार के बाद शुक्रवार को महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पीड़िता ने पति नदीम पर गंभीर आरोप लगाए। महिला का कहना है कि उसके पति के जम्मू निवासी एक महिला के साथ अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर पति अक्सर उसे छोड़ने की धमकियां देता था जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थी और उसने यह कदम उठाया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने थाना बाड़ी ब्राह्मणा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन