फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accused brought from UAE in Terror funding arrested in Delhi, used to raise funds together with former ministe

Terror funding: यूएई से लाया गया आरोपी दिल्ली में गिरफ्तार, पूर्व मंत्री बाबू सिंह के साथ मिलकर जुटाता था फंड

Fri, 26 Aug 2022 07:49 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 26 Aug 2022 07:49 PM IST
सार

former minister babu singh case: एसआईए का कहना है कि बाबू सिंह, मोहम्मद शरीफ और नायकू देश के खिलाफ काम कर रहे थे। इसके लिए यह लोग पैसा जुटाते रहे हैं। ऐसा पहली बार हुआ जब टेरर फंडिंग मामले में किसी आरोपी को विदेश से निर्वासित कर लाया गया है।

विज्ञापन
Accused brought from UAE in Terror funding arrested in Delhi, used to raise funds together with former ministe
हवाला मामले में आरोपी पूर्व मंत्री बाबू सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री बाबू सिंह के मामले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने दिल्ली एयरपोर्ट पर बारामुला के रहने वाले व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने बाबू सिंह के साथ काम करने वाले मोहम्मद शरीफ को भी वेयर हाउस जम्मू में 6 लाख रुपये के साथ पकड़ा था।

विज्ञापन


फारूक अहमद नायकू भी बाबू सिंह के साथ काम करता था। एसआईए ने इसकी पहचान कर यूएई सरकार से बात की। जिसके बाद नायकू को यूएई ने दिल्ली लाया गया। यहां दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचते ही एसआईए ने नायकू को गिरफ्तार कर लिया। नायकू बारामुला के मोहल्ला ख्वाजा साहिब का रहने वाला है। 
विज्ञापन


एसआईए का कहना है कि बाबू सिंह, मोहम्मद शरीफ और नायकू देश के खिलाफ काम कर रहे थे। इसके लिए यह लोग पैसा जुटाते रहे हैं। बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार हुआ जब टेरर फंडिंग मामले में किसी आरोपी को विदेश से निर्वासित कर लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसआईए का कहना है कि जांच के दौरान पता चला कि आरोपी नायकू के बैंक खातों से कई बार आतंकियों के लिए वित्तीय मदद का लेन देन हुआ है। पूछताछ में मोहम्मद शरीफ ने बताया था कि उसके पास से पकड़े गए छह लाख रुपये उसने बाबू सिंह को देने थे।

पुलिस से जांच एसआईए को सौंप दी थी। एसआईए की जांच में टेरर फंडिंग के तार यूएई तक जुड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed