{"_id":"57ea5a1d4f1c1b073d574a02","slug":"accident-while-protest-of-separatists-in-kashmir-valley","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में पत्थरबाजी के दौरान हादसा, 1 युवती की मौत, 2 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में पत्थरबाजी के दौरान हादसा, 1 युवती की मौत, 2 घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 27 Sep 2016 06:06 PM IST
विज्ञापन
घाटी में हिंसक प्रदर्शन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर में मंगलवार को प्रदर्शन के दौरान हुए हादसे में एक युवती की मौत हो गई है । हादसा उस वक्त हुआ जब पथराव से बचने की कोशिश करते हुए एक एसयूवी ने भागते हुए दो बहनों को टक्कर मार दी । प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब सात बजे श्रीनगर के पारिमपोरा इलाके में हुई ।
पुलिस के मुताबिक फोजिया और नाडिया नाम की ये दो बहनें सुबह मार्निंग वॉक पर निकली थी । इसी दौरान अलगाववादियों के द्वारा हो रहे पथराव से बचने की कोशिश में भागती हुई एक स्कार्पियो गाड़ी नें इन्हें टक्कर मार दी ।
हादसे में गंभीर रूप से घायल इन दोनों बहनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां फोज़िया की इलाज के दौरान मौत हो गई । इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है ।

kashmir
- फोटो : PTI
वहीं दूसरी ओर फुरकान हामिद नाम का एक शख्स भी उपद्रवियों के पथराव के दौरान घायल हुआ है । प्राप्त जानकारी के अनुसार जूनिमार के रहने वाले फुरकान पर श्रीनगर की अली मस्जिद ईदगाह के पास उपद्रवियों ने उस वक्त हमला कर दिया जब वो अपनी स्कूटी से वहां से गुजर रहे थे ।
उपद्रवियों के पथराव में फुरकान के सिर में चोट आई जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें शेर-ए-कश्मीर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
उपद्रवियों के पथराव में फुरकान के सिर में चोट आई जिसके बाद घायल अवस्था में उन्हें शेर-ए-कश्मीर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।