फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

बस की हुई ब्रेक फेल बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
accident
सरोर टोल प्लाजा के निकट ब्रेक फेल होने पर सड़क किनारे लटकी बस।
बाड़ी ब्राह्मणा। सरोर टोल प्लाजा पर उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब कठुआ से जम्मू जा रही एक बस की ब्रेक फेल हो गई। वह अनियंत्रित होकर सड़क के बीच डिवाइडर से टकराकर खड़ी हो गई। सबसे बड़ी बात यह रही चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर कठुआ से जम्मू एक बस जा रही थी। जैसे ही वह सरोर टोल प्लाजा के पास पहुंची तो उसकी ब्रेक फेल हो गई। बस अनियंत्रित हो गई, और डिवाइडर से टकराकर सड़क के बीच खड़ी हो गई। बस डिवाइडर से टकराने के बाद आगे एक खाई में अटक गई। अच्छी बात यह हुई कि इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है। चालक की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा टल गया है। बस अगर पलट जाती तो कई लोगों की इस हादसे में जान भी जा सकती थी। दूसरी तरफ जिस स्थान पर बस रुकी है वहीं पर 11 केवी लाइन भी बिछी हुई है। अगर बस खाई की तरफ पलटती तो बस का पिछला हिस्सा हाईटेंशन लाइन से छू सकता था और पूरी बस करंट की चपेट में आ जाती। इस स्थिति में भी एक गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

उधर बस के डिवाइडर से टकराने पर बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई, और उनकी चीख निकल गई। बाद में बस में सवार लोगों को कुशलता के साथ बाहर निकाला गया। वहां से लोगों ने आगे का अपना सफर शुरू किया। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस की तरफ से इसमें कोई भी केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed