फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

ट्रांसफार्मर पर बिजली के तार ठीक करता श्रमिक झुलसा

विज्ञापन
accident
30sab akhnoor 2.jpg
अरनिया। क्षेत्र में ट्रांसफार्मर पर बिजली के तार ठीक करते वक्त एक श्रमिक करंट लगने से झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू से लुधियाना (पंजाब) रेफर किया गया है। श्रमिक की पहचान विजय कुमार पुत्र स्वर्ण लाल (24) निवासी चक्क शेरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को क्षेत्र के गांव कूल खुर्द में बिजली के तारों की मरम्मत का काम चल रहा था। इसके लिए बिजली विभाग ने ठेकेदार के माध्यम से युवक को दिहाड़ी पर लगाया था। वह ट्रांसफार्मर पर तार ठीक कर रहा था, तभी पीछे से बिजली चालू कर दी गई और युवक 11 हजार वोल्टेज लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसके हाथ, पांव, टांग और गला झुलस गया।
विज्ञापन

इस मामले में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। मरम्मत कार्य के चलते सप्लाई चालू कर दी गई। वहीं गंभीर हालत में युवक को पहले उप चकित्सा केंद्र अरनिया लाया गया, जहां से जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। बाद में गंभीर हालत को देखते हुए उसे लुधियाना रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
परिवार ने कड़ी जांच के
साथ इंसाफ की लगाई गुहार
पिता स्वर्ण लाल का कहना है कि विभाग की ओर से उनके बेटे को दिहाड़ी पर लगाया गया था, जबकि वह बिजली के काम के बारे में जानकारी नहीं रखता था। करंट लगने से हाथ-पांव सहित उसका पूरा शरीर झुलस चुका है। परिवार ने प्रशासन से कड़ी जांच के साथ इंसाफ की गुहार लगाई है।
------
मरम्मत कार्य के दौरान कोई
अधिकारी मौके पर नहीं था
मरम्मत कार्य के दौरान कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं था। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गलतफहमी के कारण शटडाउन को बहाल कर दिया गया था। जेई गोस्वामी की ड्यूटी थी वह भी वहां पर नहीं थे, इसकी भी जांच की जाएगी। लेकिन फिलहाल पूरा फोक्स विजय कुमार का सही उपचार करवाकर उसे घर लाना है। एईई केवल कृष्ण ने कहा कि राहत के तौर पर उक्त ठेकेदार से भी परिवार को मदद दिलवाई जाएगी और अगर विजय कुमार की इंश्योरेंस पॉलिसी है तो विभाग साथ मिलकर पूरी मदद करेगा।

-----
युवक का इलाज करवाने के लिए बिजली विभाग की ओर से पूरी सहायता की जाएगी। पीड़ित को लुधियाना भेजते समय फौरी तौर एक लाख 10 हजार रुपये की मदद दी गई है और उसकी तीमारदारी के लिए परिवार के साथ विभाग के तीन कर्मचारी भी भेजे गए हैं।
केवल कृष्ण, एइई, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed