फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

देविका नदी में बहने से एक को बचाया, दूसरा लापता

विज्ञापन
accident
सांबा/ विजयपुर। बारिश से नदी नालों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। शनिवार को जिले के नगरोटा के दो भाई देविका नदी पार करने के दौरान तेज बहाव में फंस गए और बहने लगे। उनका शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को दी गई। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद एक को बचा लिया, जबकि दूसरे का पता नहीं चल पया है। दूसरे की तलाश में पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान चलाए हुए है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार की शनिवार दोपहर करीब साढे़ 12 बजे नगरोटा निवासी मदन लाल के बेटे तरसेम (46) व प्रवीण (32) देविका नदी को पार करने का प्रयास कर रहे थे। इस बीच नदी में पानी का तेज बहाव आ गया और दोनों भाई बाढ़ के पानी में बह गए। उन्होंने शोर मचाया, जिसे नदी के आसपास रहने वालों ने सुना और पुलिस व एसआरडीएफ की टीम को सूचित किया। टीम ने तत्काल ही तलाशी अभियान छेड़ दिया और टीम ने तरसेम को ढूंढ निकाला, जबकि प्रवीण का अभी तक सुराग नहीं लग सका है। तरसेम को एक्सीडेंटल अस्पताल विजयपुर ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम लापता की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed