फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

सरोर में क्रेन ने महिला को कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
accident
बिश्नाह। गांव सरोर में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार क्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय महिला निशा देवी पत्नी पिंटू कुमार की मौत हो गई।
विज्ञापन

निशा देवी शाम गांव की सड़क पार कर रही थी। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार क्रेन जेके 21 बी 4343 ने उसे कुचल दिया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत के बारे में पता चलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने महिला के शव को सड़क पर रखकर रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना था कि गांव की सड़क पर अधिकतर बड़े-बड़े वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं। इसमें कई लोगों की जान चली जाती है। आज जिस महिला की मौत हुई है, उसके दो छोटे बच्चे हैं। वहीं महिला का पति पिंटू कुमार फैक्ट्री में काम कर गुजरा बसर करता है।

महिला की के बाद बच्चों का पालन पोषण करना पति के लिए मुश्किल होगा। इसलिए ग्रामीणों ने मांग की कि मृतका के परिवारजनों को मुआवजा दिलाया जाए तथा आरोपी क्रेन के ड्राइवर को सख्त से सख्त सजा दी जाए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया तथा मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क मार्ग लोगों की आवाजाही के लिए खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed