फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

कार- वाईक व स्कूटी दुर्घटना में चार घायल

विज्ञापन
accident
आरएस पुुरा। कस्बे से सटे गांव ठिकरिया के पास आरएस पुरा-जम्मू मार्ग पर वैगनआर कार व बाइक की दुर्घटना में चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। बताया जा रहा है कि वैगनआर कार, बाइक व स्कूटी की हुई टक्कर के चलते बाइक चालक बाबू राम (45) निवासी सीमावर्ती गांव अब्दुल्लियां की टांगें टूट गई। जबकि उसकी पत्नी सुनीता देवी को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

राहगीरों ने पुलिस को जानकारी देने पर दोनों को उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। स्कूटी चालक अजय नागपाल व उसकी पत्नी समीता नागपाल निवासी नानक नगर को भी चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद बाबू राम को जम्मू मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया। जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। मौके पर से वैगनआर कार चालक भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक की मौत
बाड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र में एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार व्यक्ति साइकिल से औद्योगिक क्षेत्र स्थित कश्मीर इस्पात फैक्ट्री के पास से गुजर रहा था। इस बीच पीछे से आ रहे वाहन ने उसको अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह नीचे गिर गया, और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया। दूसरी ओर मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचा दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
घगवाल। कस्बे के हाईवे किनारे पैदल चल रहे एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार तरसेम लाल (58) पुत्र काकू राम निवासी हरसाथ घगवाल को शनिवार सुबह दो बजे के करीब टप्याल हाईवे पर अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। इस हादसेमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसी रेफर कर दिया। वहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में स्थानांतरित कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दायर कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed