फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

वाहन के पीछे लटका युवक गिरा, गंभीर घायल

विज्ञापन
accident
पौनी। वाहन के पीछे लटकना एक युवक को भारी पड़ गया। स्पीड ब्रेकर पर वाहन के उछलने के दौरान वह सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू ले जाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार माड़ी गांव का रफाकत अली नगर के अपर बाजार से माड़ी की तरफ जा रही टाटा मोबाइल जेके20बी-5221 के पीछे लटक गया। इसके बारे में वाहन के चालक को पता नहीं चल पाया। एक स्थान पर स्पीड ब्रेकर आने पर वाहन जोर से उछला, तो चालक को कुछ गिरने अंदेशा हुआ। इस पर उसने वाहन रोक कर देखा तो सड़क पर उक्त युवक गिरा था।
विज्ञापन

चालक के अनुसार ब्रेकर पर जंप लगने के बाद लटके हुए युवक का मुंह पीछे लगे हुए लोहे के डंडे से टकराया, जिससे उसके जबडे़ को चोट लगी। इसके साथ ही वह नीचे गिर गया। बाद में वाहन का चालक घायल युवक को प्राइमरी हेल्थ सेंटर लाया, जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed