{"_id":"629ba57f66dab878091d5437","slug":"accident-ramban-news-jmu2612432191","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में गिरा टिप्पर, दो लोगों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में गिरा टिप्पर, दो लोगों की मौके पर मौत
विज्ञापन
रामबन: नाला में गिरा टिपर.
- फोटो : UDHAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जिले के मगरकोट-उखराल लिंक रोड पर शनिवार तड़के एक टिपर (डंपर) नाले में गिर गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक उखराल के रास्ते में एक डंपर (जेके22बी-9290) उखराल के पांचाल गांव के पास कुंची में तीन सौ फुट गहरे नाले में गिर गया। इससे दो व्यक्तियों (चालक और उसका सहायक) की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना उखराल से पुलिस मौके पर पहुंची, और दोनों शवों को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए पीएचसी उखराल में स्थानांतरित कर दिया।
पुलिस ने मृतकों की पहचान चालक तारिक हुसैन (25) पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी गगवाल रामबन और सुनीत सिंह (25) पुत्र दौलत सिंह निवासी उखराल के रूप में की है। एसएचओ ने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया है। आगे की जांच के लिए पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
-----
तेल टैंकर ने क्षतिग्रस्त किया मकान
रामबन। इस बीच एक तेल टैंकर (आरजे 31 जीए-4815) जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के पुराने संरेखण पर गुंड तेथर बनिहाल में मुश्ताक अहमद भट के आवासीय घर में घुस गया। इससे घर क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन दुर्घटना में किसी इंसान को चोट नहीं आई है। टैंकर श्रीनगर से पुनहाब की ओर जा रहा था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, जबकि सहायक को हिरासत में ले लिया गया है। संवाद