{"_id":"626060afa3e0aa2fbf1cbc5a","slug":"accident-ramban-news-jmu2582189138","type":"story","status":"publish","title_hn":"खूनी नाला में ट्रेलर ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खूनी नाला में ट्रेलर ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के रामबन के खूनी नाला इलाके में एक ट्रेलर ट्रक गहरी खाई में गिर गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा था।
ट्रक में लोहे के बिजली के खंभे लदे थे, जो जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहा था। चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं कर सका, जिससे ट्रेलर ट्रक खूनी नाले में एक खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वयंसेवकों की मदद से बचाव कार्य चलाया।
चालक के शव को खाई से निकाल कर पहचान कराई। कानूनी औपचारिकता के लिए शव पीएचसी रामसू भेजा। पुलिस ने चालक की पहचान कालविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मोहौलिया विरान खुटार शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में की है। थाना प्रभारी रामसू नजीर अहमद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।