फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident

रामबन में दो हादसों में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
accident
रामबन। जिले में शुक्रवार शाम दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांधारी कांगा मार्ग पर एक ऑटो सड़क से फिसल 30 फीट गहरी खाई में गिर गया। जिसके परिणामस्वरूप ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, ऑटो में यात्रा कर रहे दो लोग बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मृतक की पहचान चालक करतार सिंह पुत्र मोकुंद राम निवासी पेरनोते रामबन के रूप में की है।

एक अन्य दुर्घटना में चंद्रकोट से रामबन आ रही जाइलो कार (जेके19-1639) एक स्कूटी से जा टकराई। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार जहांगीर अहमद निवासी चंद्रकोट को एसकेआईएमएस श्रीनगर रेफर कर दिया गया। जबकि, चंद्रकोट निवासी जफर हुसैन का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों दुर्घटनाएं तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुई। पुलिस ने इस सिलसिले में रामबन के धर्मकुंड और चंद्रकोट थानों में मामले दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed