{"_id":"61ad06d080930e7f7a664aad","slug":"accident-ramban-news-jmu2492462185","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिगडोल में स्विफ्ट कार पत्थरों की चपेट में आने से राजमार्ग पर पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिगडोल में स्विफ्ट कार पत्थरों की चपेट में आने से राजमार्ग पर पलटी
रामबन के डिगडोल में राजमार्ग पर पलटी कार
- फोटो : UDHAMPUR
Link Copied
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार दोपहर डिगडोल में एक कार पहाड़ी से गिरे पत्थर से टकराकर सड़क पर पलट गई। इसमें पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक एक स्विफ्ट डिजायर कार (जेके18बी-3576) जम्मू से श्रीनगर जा रही थी। बारिश के कारण हाईवे पर डिगडोल में कुछ पत्थर गिरे हुए थे, जिनमें से एक पत्थर से वह कार टकराकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान कार में सवार लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
अस्पताल के अधिकारियों ने उनकी हालत स्थिर और खतरे से बाहर घोषित कर दी। हालांकि, दुर्घटना में ड्राइवर सहित केवल दो यात्रियों को गंभीर चोटें आईं, जिनकी पहचान चालक आशिक हुसैन (27) पुत्र बशीर अहमद और रईस अहमद (30) पुत्र अब्दुल गनी भट्ट सोनू निवासी यारीपुरा कुलगाम कश्मीर के रूप में की है। उल्लेखनीय है कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारिश के कारण कुछ हिस्सों में पत्थर गिर रहे हैं। इन जगहों पर लगातार खतरा बना हुआ है।
रामबन के डिगडोल में राजमार्ग पर पलटी कार- फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।