फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Accident

सड़क दुर्घटना में आंध्र प्रदेश के 11 पर्यटक घायल, तीन महिलाएं गंभीर

विज्ञापन
Accident
रामबन के रामसू में सड़क पर पलटा टैंपो और यात्रियों को एंबुलेंस में ले जाते स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : UDHAMPUR
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामसू में सोमवार को एक तेज रफ्तार यात्री टेंपो सड़क पर पलटने से चालक और 11 पर्यटक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल महिलाओं को जीएमसी जम्मू रेफर किया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार यात्री टेंपो ट्रैवलर (पीबी01ए 3631) रामसू बाजार में चालक के नियंत्रण से बाहर होकर जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया। जिससे चालक समेत 12 यात्री घायल हो गए। टेंपो में विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश के 11 पर्यटक सवार थे। सभी घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस ने उपचार के लिए पीएचसी रामसू पहुंचाया। वहां से गंभीर रूप से घायल तीन महिला यात्रियों को जिला अस्पताल रामबन लाया गया।
विज्ञापन

गंभीर महिला यात्रियों की पहचान लक्ष्मी (55) पत्नी वीरू प्रसाद, शारदा (45) पत्नी कांता राव और कोटेश्वरा (55) पत्नी नालास राव के रूप में की गई है। सभी विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश के निवासी हैं, जिन्हें डॉक्टरों ने विशेष उपचार के लिए जिला अस्पताल से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि तीनों महिलाओं के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अन्य नौ घायल यात्रियों की पहचान वाहन चालक मजार राम (45) पुत्र अजित राम निवासी शापौर जालंधर, कांता राव (57) पुत्र गुणरता राव, बद्रीनाथ (55) पुत्र सुपा राव, सुनीता (45) पत्नी बद्रीनाथ, श्रीनिवासरन (58) और उनके भाई वेंकटा राव (71) पुत्र पुलाया, मोहनी (46) पत्नी स्वर्गीय श्रीनिवासन राव, लता कुमार (66) पत्नी वेंकटा राव और कल्विपर्शद (40) पुत्र सेदुलु, सभी निवासी विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश के रूप में की है। सभी घायलों का पीएचसी रामसू में उपचार चल रहा है। सभी की हालत स्थिर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

रामबन के रामसू में सड़क पर पलटा टैंपो और यात्रियों को एंबुलेंस में ले जाते स्वास्थ्य कर्मचारी

रामबन के रामसू में सड़क पर पलटा टैंपो और यात्रियों को एंबुलेंस में ले जाते स्वास्थ्य कर्मचारी- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed