{"_id":"5eb056718ebc3e08ed246450","slug":"accident-ramban-news-jmu2092746196","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दो सड़क हादसों में दो ट्रक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर दो सड़क हादसों में दो ट्रक चालक घायल
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर रामबन में सोमवार को हुए दो सड़क हादसों में दो ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनमें से एक गुरदासपुर (पंजाब) और दूसरा अनंतनाग (श्रीनगर) का रहने वाला है।
एसएचओ रामसू डॉक्टर सुमित गुप्त के मुताबिक पहला हादसा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन के पंथयाल क्षेत्र में हुआ, जिसमें श्रीनगर से जम्मू की ओर आ रहा ट्रक पत्थरों की चपेट में आ गया। दुर्घटना में ट्रक चालक एजाज अहमद निवासी अनंतनाग घायल हो गया। पीएचसी रामसू में प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दूसरा हादसा भी रामबन जिला के मरोग इलाके में हुआ, जिसमें पंजाब की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर 25 फुट गहरी खाई में जा गिरा। इसमें चालक जोगिंद्र सिंह निवासी गुरदासपुर (पंजाब) घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।