फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident on tkn road near army camp gandoh

डोडा: टवेरा गहरी खाई में गिरी, 3 की मौत

Fri, 18 Dec 2015 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा Updated Fri, 18 Dec 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
accident on tkn road near army camp gandoh

डोडा की तहसील गंदोह के अंतर्गत भटयास से गंदोह की ओर आ रही एक टवेरा आर्मी कैंप के  नजदीक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। दो घायलों ने गंदोह अस्पताल में दम तोड़ा। जबकि तीसरे की जीएमसी पहुंचने के बाद मौत हुई।

जानकारी के अनुसार कार नंबर जेके-17, 0951 में आठ लोग सवार होकर भटयास से गंदोह की ओर आ रही थी, कि जैसे ही टवेरा आर्मी कैंप के नजदीक पहुंची।

वह अनियंत्रित होकर खाई ढाई सौ फीट गहरी खाई में गिर गई। घायलों के मुताबिक जैसे ही टवेरा खाई की ओर बढ़ रही थी, तभी चालक सहित तीन लोगों ने टवेरा से छलांग लगा दी, जिससे उन्हें मामूली चोटें आई।

लेकिन कार में सवार अन्य पांच लोग वाहन से बाहर नहीं निकल सके और गहरी खाई में जा गिरे। टवेरा के परखच्चे उड़ गए। सेना और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गंदोह के अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन


वहां चनयास निवासी शुक्रद्दीन ने दम तोड़ दिया। 2 घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हेलीकाप्टर से जीएमसी रेफर किया जाना था, कि हेलीकाप्टर का इंतजार करते-करते बुधली निवासी इश्तियाक की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकाप्टर हादसे के करीब चार घंटे बाद पहुंचा। तीसरे घायल एजाज अहमद (20) को हेलिकाप्टर से जीएमसी लाया गया तो अस्पताल पहुंचने के कुछ समय के बाद उसने भी दम तोड़ दिया। अन्य घायलों में अलूई गंगोत्रा निवासी ओम चंद और किरना देवी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed