फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   accident news

Jammu News: मौत का मोड़ बना सिडको चौक

विज्ञापन
accident news
- शाॅर्टकट लेने के चक्कर में ट्राला पलटा, चालक और खलासी घायल
विज्ञापन

- फ्लाईओवर के निर्माण कार्य में अव्यवस्था, चेतावनी बोर्ड नदारद, हो रहे हादसे
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिडको चौक के पास लगातार हो रहे हादसों ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को घगवाल की ओर से आ रहा ट्राला शाॅर्टकट लेने के चक्कर में सिडको चौक के पास भार्गवा कॉलेज के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चालक हरप्रीत सिंह (45) और खलासी मनजीत सिंह (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल से एम्स जम्मू रेफर कर दिया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस स्थान पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) फ्लाईओवर और हाईवे विस्तार का कार्य करवा रहा है। फ्लाईओवर से उतरते ही सड़क के एक तरफ नाले का निर्माण और बीचोबीच फ्लाईओवर का काम जारी है। इससे हाईवे संकरा हो गया है। माैके पर न तो पर्याप्त दिशा सूचक लगे हैं और न ही गति नियंत्रण से जुड़े चेतावनी बोर्ड। रमन कुमार, टोनी शर्मा, नीलम सिंह और राकेश सिंह ने बताया कि बीते एक वर्ष में सिडको चौक क्षेत्र में करीब 12 सड़क हादसे हो चुके हैं। इलाका अब ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि केवल निर्देशों तक सीमित न रहकर जमीनी स्तर पर सख्त निगरानी और कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


---------
निर्माण कंपनियों को कार्य स्थलों पर दिशा
सूचक, चेतावनी बोर्ड लगाने के दिए है निर्देश

यातायात विभाग के डीटीआई विक्रम रंधावा ने बताया कि सांबा में कई स्थानों पर हाईवे विस्तार और फ्लाईओवर का काम चल रहा है। कई जगहों पर साइन बोर्ड और चेतावनी संकेतक न होने से चालकों को स्थिति समझने में दिक्कत होती है। यातायात विभाग ने निर्माण कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे सड़क कार्य स्थलों पर दिशा सूचक, चेतावनी बोर्ड और गति नियंत्रण से संबंधित सूचना प्रमुखता से प्रदर्शित करें। गलत तरीके से सड़क क्रॉस करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नियम तोड़कर खतरा बढ़ा रहे कुछ चालक
सिडको चौक पर ट्राला पलटने और दो लोगों के घायल होने की घटना के बाद भी कई वाहन चालक नहीं संभले। हादसे के कुछ ही देर बाद निर्माणाधीन मार्ग पर गलत दिशा में ड्राइविंग और अवैध रोड क्रॉसिंग करते वाहन देखे गए। कुछ मिनट बचाने के चक्कर में चालक दूसरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। लोगों ने मोटर व्हीकल और यातायात विभाग से ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed